यादव ठेठवार समाज के सामाजिक समरसता यात्रा को दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– यादव ठेठवार समाज ने सामाजिक समरसता और एकता के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा शुरू की है। यात्रा का पहला पड़ाव धमधा था, जहां सामाजिक जनों ने साधु राम यादव राज अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रियों का भव्य स्वागत किया। दूसरा पड़ाव खैरागढ़ में दोपहर 12:00 बजे हुआ, जहां राज अध्यक्ष बलराम यादव और समाज के अन्य सदस्यों ने यात्रियों का स्वागत किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि इस यात्रा को दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने रायपुर राज ठेठवार समाज मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता, गतिशीलता और सक्रियता को बढ़ावा देना, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को जागृत करना, आर्थिक और सामाजिक स्थितियों का अवलोकन करना, मेल-मिलाप और आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

तीसरा पड़ाव पांडा दाह राज में हुआ, जहां मधूसुदन यादव महापौर राजनांदगांव, संजय यादव अध्यक्ष, राजू यादव, देवकांत यदु, मानिक यादव और अन्य सामाजिक जनों ने यात्रियों का स्वागत किया। शाम 6:00 बजे लांजी कोचेवाही में भारत यादव, संतोष यादव, मिथिलेश यादव, गणेश यादव, खेमराज यादव और अन्य सामाजिक जनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

अनेक राज्यों से सामाजिक जन हुए शामिल

यात्रा के प्रदेश प्रभारी परमानंद यादव ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूत करना साथ ही समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस यात्रा में रामसिंह यादव, परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव, पुष्कर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष, नवीन यदु, हरिराम यदु, राम जीवन पवन यादव, शोभाराम यादव, लिकेश्वर रमेश यदु, गौकरण यदु, कृष्ण कुमार यदु, तुलेश्वर यादव, रवि नारायण यदु, सीताराम, मुन्ना अहिर, मन्नू लाल अहिर, भोज राम अहिर, अमित, खड़कराम, बिहारी, द्वारका, अमन यादव, रघुनंदन यादव, पुरेन्द्र, रणजीत यदु, बलदेव यदु, गैंद लाल यादव।नवीन यदु रणजीत यदु पुरेन्द्र,शंकर लाल अहिर,मन्नु लाल ,अमित,बाल कुमार,संत कुमार सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उड़ीसा के अनेकों सामाजिक जन शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री ने विमान उड़ान प्रशिक्षण का किया शुभारंभ, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन