सोनकर समाज ने निकली भव्य शोभायात्रा : विधायक धनेन्द्र साहू हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :- नवापारा राज सोनकर समाज द्वारा श्रीराम नवमी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर हवन किया गया। इसके बाद श्रीराम जानकी एवं हनुमान जी की विशाल प्रतिमा को रथ में विराजमान कराया गया। उसके बाद मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा धमाल बैंड बाजे और डीजे साउण्ड के साथ जय जय श्रीराम का उदघोष करते हुए निकला। इस शोभायात्रा में महिलाये, युवतियां, बच्चों सहित समाज के सभी गणमान्य लोग शामिल थे। राम धुनि, धमाल और डीजे में धार्मिक धुनो के साथ युवा वर्ग नाचते गाते हुये चलते रहे। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर गंजरोड, नेहरू गार्डन, सदर रोड, काली मंदिर, मंडी मार्ग होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचा। शोभायात्रा से वापसी के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित लोग भोजन प्रसादी ग्रहण किये। शोभायात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न समाज के लोगों द्वारा भगवान श्रीराम जानकी जी की पूजा अर्चनाकर श्रीफल भेंट किया गया। इसके पूर्व समाज के लोगो द्वारा सुबह 10.30 बजे मोटर सायकल रैली श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से निकाली गई।
विधायक धनेन्द्र साहू हुए शामिल
शोभायात्रा में अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक धनेन्द्र साहू ने इस अवसर की बधाई देते हुए कहा कि सोनकर समाज का राज्य में अलग पहचान है। व्यापार जगत में सोनकर समाज अग्रणी है। श्री साहू कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हम सभी के आदर्श हैं तथा हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारना चाहिए। पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि प्रभु श्री राम जी के आशीर्वाद से हमारे समाज में सुख, समृद्धि, यश, कीर्ति वैभव व खुशहाली बनी हुई है।
भाजपाईयों ने किया स्वागत
शोभायात्र का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भाजपा नेता भी शामिल हुए। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, परदेसी राम साहू, मुकुंद मेश्राम, रेशम सिंग हुंदल, नागेंद्र वर्मा आदि भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नवापारा राज सोनकर समाज के अध्यक्ष मोहन सोनकर, अशोक सोनकर, कोमल सोनकर, लोकनाथ सोनकर, कचरू सोनकर, नंदू सोनकर, पवन सोनकर, भागवत सोनकर, महामंत्री राकेश सोनकर, महेश सोनकर, भारत सोनकर, मनीराम सोनकर, संतोष सोनकर, सीताराम, हितेश, होलु सोनकर, अप्पू सोनकर, तपन सोनकर, देव सोनकर, राजेश सोनकर, स्वप्निल, गिरधर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film