अभनपुर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

एक की मौत, दूसरा घायल

जानकारी के अनुसार अभनपुर-राजिम मार्ग में अभनपुर के राठी किराना स्टोर के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल युवक को ईलाज हेतु अभनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया दिया। बताया जा रहा है हाइवा चालक नशे में धुत्त था। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खूनी रफ्तार से दौड़ती है हाइवा

आपको बता दें कि अभनपुर, नवापारा एवं राजिम क्षेत्र में इन दिनों अवैध रेत खनन किया जा रहा है। जहां से प्रतिदिन रेत भारी हाइवा खूनी रफ्तार से दौड़ती है। नए रंगरूट के अलावा कई हाइवा चालक नशे में धुत्त रहते हैं। उन्हें किसी के जान की कोई परवाह नहीं रहती। जिसके चलते आए दिन क्षेत्र में इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने ऐसे चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शहर-गांव के भीतर तेज रफ्तार गाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, इस बात की आशंका, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button