सत्संग के दौरान भगदड़: 120 से अधिक लोगों की मौत, घटनास्थल पर दिखा मौत का तांडव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौजूद बुलाया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन लोग तरह-तरह की बाते कर रहें है।

बता दें कि यूपी के हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का सत्संग चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सत्संग के दौरान एक लाख से अधिक भक्त मौजूद थे। करीब 1 बजे सत्संग के बाद अचानक भगदड़ मच गई। कुचलने से सैकड़ों लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अब तक 122 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ये बनी हादसे का मुख्य कारण

हादसे के बाद अस्पतालों में हालात भयावह हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार सत्संग खत्म करने के बाद जैसे ही नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का काफिला मौके से गुजरा। इसके बाद कुछ भक्त रज (धूल) लेने के लिए नीचे झूकने लगे। इस दौरान पीछे से दबाव बढ़ता गया और लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। भगदड़ का मुख्य कारण यही रहा।

https://x.com/AHindinews/status/1808312800881807575

घायल का इलाज करने डॉक्टर नहीं था मौजूद

वहीं सत्संग का आयोजन चारों तरफ से बंद टेंट में हो रहा था। करीब एक लाख लोग जुटने के कारण गर्मी और उमस हो रही थी। लोग घबराने लगे थे। सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ ने टेंट से बाहर निकलने की कोशिश की। टेंट के ठीक बाहर दोपहिया वाहन खड़े थे। इस कारण लोगों को निकलने की जगह नहीं मिली पाई। घटनास्थल पर लाश बिखरे रहा। घटना में घायल लोग जमीन पर तड़प रहे थे। उनका इलाज करने के लिए डॉक्टर नहीं थे।

हादसे की जानकारी लेते रहे CM योगी

इधर हादसे के बाद बाबा अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस रातभर छापेमारी करती रही, लेकिन वहां बाबा अब नहीं मिला है। पुलिस मामले में आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से देर रात तक हादसे की जानकारी लेते रहे। आज सुबह 11 बजे हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचेंगे।

बाबा का असली नाम सूरज पाल

बताया जा रहा है कि नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का असली नाम सूरज पाल उर्फ नारायण हरि है। वह एटा के रहने वाले हैं। बाबा पर यौन शोषण समेत 5 मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। उनका कनेक्शन राजनीति से भी है। सत्संग के समय कई बड़े नेताओं को उनके मंच पर देखा गया। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी सामने आए हैं।

वीडियो :-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म पर चढ़ी छत्तीसगढ़ एक्स्प्रेस, मचा भगदड़, बड़ा हादसा टला, Video

Related Articles

Back to top button