सेवानिवृत्त विंग कमांडर एमबी ओझा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा एवं कलेक्टर डॉ. सिंह ने अंतिम संस्कार पर उपस्थित होकर दी श्रद्धांजलि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सेवानिवृत्त विंग कमांडर एमबी ओझा को सोमवार महादेव घाट स्थित मुक्ति धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्री ओझा को सेना के जवानों के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री ओझा का 10 नंवबर को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय के प्रतिनिधि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह महादेवघाट मुक्तिधाम पहुंचकर श्री ओझा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक श्री मिश्रा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और अन्य सैन्य अधिकारियों ने श्री ओझा की अंतिम यात्रा में पार्थिव शरीर को कंधा दिया। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ एयर स्टाफ, जनरल आफिसर कमाडिंग इन चीफ मध्य कमान, जीओसी मध्य भारत एरिया, सीओएसए कमांडर की ओर सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह, राज्य सैनिक बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा रिटायर्ड कर्नल, धर्मवीर सिंह चौहान, कर्नल सुमीत शर्मा, कर्नल राकेश बरतवाल, एयरकुमाडोर एलिक्स पिंटो, सहित सेना के अन्य अधिकारियों ने भी श्री ओझा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

विंग कंमाडर के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उनके निधन से रायपुर ही नहीं बल्कि देश ने एक महान सपूत खो दिया। श्री ओझा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा, विंग कमांडर श्री ओझा देश के सच्चे सपूत थे। अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से किया। उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, संघ परिवार सहित जनप्रतिनिधि एवं आम जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन