सटोरियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही, 17 बैंक खातों से 30 करोड़ का हुआ लेनदेन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- आनलाइन सट्टा एप महादेव से जुड़े बड़े सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच में राजफाश हुआ कि सटोरियों ने 17 बैंक खातों से 30 करोड़ रुपये के लेनदेन किए हैं। पुलिस ने इन खातों से नौ लाख रुपए से अधिक रकम को डेबिट होल्ड कराया है। पुलिस टीम अभी और बैंक खातों को खंगाल रही है। सट्टा एप गिरोह का करोड़ों का हिसाब-किताब रखने वाले कुलविंदर सिंह समेत बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 13 आरोपितों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार आरोपियो ने कई व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनका बैंक खाता खुलवाकर बिना जानकारी के करोड़ों रूपए का लेनदेन कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने इन खातों से लिंक सभी मोबाइल नंबरों को डी-एक्टिवेट कराने संबंधित टेलिकाम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को पत्र लिखा है।
रायपुर, नागपुर, अहमदाबाद, मुंबई के बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन
गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ में दो नए समेत 17 बैंक खातों की जानकारी सामने आई। ये खाते रायपुर सहित नागपुर, अहमदाबाद, मुंबई आदि स्थानों के थे। इन सभी बैंक खातों का छह महीने का लेनदेन का विवरण निकालने पर साफ हुआ कि एकल खाते में ही करोड़ों के लेन-देन हुए हैं। वहीं सभी बैंक खातों में लगभग 30 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन हिसाब-किताब सामने आया। इन खातों से अन्य खातों में स्थानांतरित हुई रकम के बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही पैसे प्राप्त करने वाले खातों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन