11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हेडफोन लगाए मिली लाश, पुलिस को कमरे से मिला सुसाइड नोट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 16 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, हालांकि उसमें क्या लिखा है इसे सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मृतिका छात्रा की पहचान सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह मोगरा थाना में पदस्थ आरक्षक रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी और अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित मामा के घर में रह रही थी। मूल रूप से वह अमरपुर कटघोरा की निवासी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब छात्रा का शव मिला, उस समय उसके कान में हेडफोन लगा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मोबाइल व सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा। घटना के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, 4 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button