बोर्ड परीक्षा के पहले दिन छात्रा की मौत, मेडिकल कॉलेज परिसर में तीसरी मंजिल के छत से गिरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा तीसरी मंजिल के छत से गिर गई। हादसे के बाद छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दुखद संयोग यह रहा कि घटना वाले दिन ही छात्रा का 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे क्रांक्रीट फर्श पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कार्यरत हैं। घटना के बाद परिसर में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक ग्राम गनियारी (जिला बिलासपुर) ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार सिर पर गंभीर चोट लगने से छात्रा की मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि करीब सात वर्ष पूर्व इसी भवन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की भी मौत हो चुकी है। घटना के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और छतों की रेलिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जांच में ये बात आई सामने, घटना का LIVE वीडियो आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button