राजीव लोचन महाविद्यालय में स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक सफर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक छात्रों, प्रोफेसरों और विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी गरियाबंद चैप्टर द्वारा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु और वैज्ञानिक एवं तार्किक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। 

कार्यक्रम में छात्रों को दूरबीन के माध्यम से आकाश के चमत्कारों को देखने का अनूठा अवसर प्रदान किया गया। स्काई वॉचिंग के पूर्व, गरियाबंद जिला प्रभारी जीवन साहू ने प्रतिभागियों को ब्रह्मांड की वैज्ञानिक समझ, ग्रहों व उनके चंद्रमाओं से जुड़े रोचक तथ्यों तथा महान वैज्ञानिकों जैसे गैलीलियो और ब्रूनो के संघर्षों के बारे में बताया। यह चर्चा विज्ञान के विकास की यात्रा को समझने में सहायक रही। स्काई वॉचिंग के दौरान प्रतिभागियों ने टेलीस्कोप के माध्यम से चांद, बृहस्पति और उसके चार प्रमुख चंद्रमा – गैनिमीड, कैलिस्टो, आयो और यूरोपा का अद्भुत अवलोकन किया। विशेष रूप से चांद का दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। 

इस अनुभव ने सभी में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि को और अधिक बढ़ाया साथ ही खगोल भौतिकी से जुड़े कई रोचक तथ्य साझा किए गए, जैसे कि ग्रहों की गति, चंद्रमाओं की परिक्रमा और सौरमंडल की संरचना आदि के विषय में बताया गया। इस कार्यक्रम दौरान जिला प्रभारी ने विज्ञान संगठन स्लोगन “Science for society, science for humanity, science in thinking” के विषय में सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया। 

तारे हमारे पूर्वज नहीं

उन्होंने आगे कहा कि BSS का उद्देश्य विज्ञान की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना, अंधविश्वासों का खंडन करना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तारे हमारे पूर्वज नहीं बल्कि गैस से बने खगोलीय पिंड होते हैं जो अपने प्रकाश से चमकते हैं। इस अवसर पर समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और मिथ्याओं के खिलाफ वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों और आम जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का उद्देश्य था।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से सहायक प्राध्यापक डॉ अश्विनी साहू, नेहा सोनी, सीमा साहू और वासुदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में BSS के सदस्य अहिल्या, निशा, दीक्षा, ऋषभ, अक्षत एवं गूंजा मुख्य रूप से शामिल थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले की फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button