स्वाति मिश्रा के भजनों से भक्तिमय हुआ राजिम कुंभ कल्प, मुख्य मंच पर उमड़ा जनसैलाब

‘राम आएंगे’ गूंजते ही झूम उठे श्रोता, स्वाति मिश्रा ने बांधा भक्ति का समां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के दसवें दिन मुख्य मंच भक्ति रस से सराबोर हो उठा, जब सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी सुमधुर आवाज से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति शुरू होते ही पूरा पंडाल तालियों और “हर-हर महादेव और जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

लोकप्रिय भजनों की दी प्रस्तुति 

कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने भक्ति गीत से की, जिसके बाद एक से बढ़कर एक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” की गूंज पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। इसके साथ ही “बरसाने की छोरी राधा गोरी-गोरी”, “मेरे चौखट पे चलकर आज चारों धाम आए हैं” तथा “राधा गोरी से ब्रज की छोरी से मैया करा मेरो ब्याह” जैसे भजनों पर दर्शकों के साथ जनप्रतिनिधि झूमते दिखाई दिए। राजिम विधायक रोहित साहू ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

“मेरे घर राम आए हैं”, “भक्ति में रंगी रे”, “शिव कैलाशी” और “जय-जय भोलेनाथ” जैसे भजनों ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग हाथ उठाकर भजनों के साथ सुर मिलाते नजर आए। वहीं भजन सुनकर दर्शक दीर्घा से महिलाएं भी थिरकने लगी। स्वाति मिश्रा की मधुर आवाज ने श्रोताओं के हृदय को छू लिया।

अन्य कार्यक्रमों की हुई शानदार प्रस्तुति

दसवें दिन मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार रेणु साहू की पंडवानी की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने सत्यभामा और श्रीकृष्ण के संवाद को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा ने “शंभू शिव स्वयंभू” गीत पर भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम के बाद पूर्वी यादव की जगराता प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “गणेश वंदना के साथ” के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं “मेरे प्रभु श्री राम का” गीत सुनकर उपस्थित दर्शक “जय श्री राम” के नारे लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों का सम्मान विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, सरपंच संघ फिंगेश्वर अध्यक्ष हरीश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया। मंच संचालन निरंजन साहू, मनोज सेन एवं किशोर निर्मलकर ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिलीप षड़ंगी के जसगीतों पर जमकर झूमे दर्शक, राजिम कुंभ में छाया लोककला का रंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button