गरियाबंद ब्रेकिंगः घर के बाड़ी में मिला महिला का शव, लव मैरिज की थी, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाड़ी में मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम झरियाबाहरा निवासी उषाबाई यादव (29 वर्ष) का शव घर के पीछे बाड़ी में मिला। मृतका उषाबाई ने अमृत यादव (29 वर्ष) से प्रेम विवाह किया था। घटना के समय मृतका का पति काम पर गया हुआ था। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी। गुरुवार को सुबह महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाड़ी में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल झरियाबाहरा पहुंची। जहां बाड़ी में अमृत यादव की पत्नी उषा बाई का शव मिला। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: जलप्रपात के नीचे मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button