संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, रस्सी से बंधे थे हाथ, सोशल मीडिया पर स्टेटश लगाया आखिरी बार देख लो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक की संदिग्घ हालत में शव मिला है। शव उसके खेत में लगे महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसके हाथ रस्सी से बंधे थे। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कोरबा जिले के बोतली गांव का है।

जानकारी के अनुसार वनांचल गांव बोतली निवासी सांझी लाल राठिया (19 वर्ष) का शव उसके खेत में लगे महुआ के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि सांझी लाल अपने पिता रायसिंह राठिया के साथ रहता था। कुछ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिजन जागे तो सांझी अपने कमरे में नहीं थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने खेत से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर उसका शव लटका देखा।

पुलिस को हत्या की आशंका

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का दाहिना हाथ रस्सी से बंधा हुआ था, जो पेड़ की ऊपरी डाल तक जा रहा था। इस स्थिति से पुलिस को हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना आखिरी स्टेटस अपडेट किया था।

“आखिरी बार देख लो” का लगाया स्टेटस

इस स्टेटस में उसने “आखिरी बार देख लो” जैसा संदेश लिखा था, जिस पर उसके दोस्तों ने भी कमेंट किए थे। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या है या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन