बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश, 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं, गोदनों के सहारे पहचान की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नाली में बोरे में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना दुर्ग जिले के सुपेला थाना का है।
24 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
जानकारी के अनुसार भिलाई में सुपेला थाना अंतर्गत चंद्रा-मौर्या रेलवे अंडरब्रिज के पास शनिवार (13 दिसंबर) की सुबह नाली में बोरे के भीतर अज्ञात महिला की लाश देखी गई। मृतक की पहचान 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए सुपेला पुलिस के साथ क्राइम एंड साइबर यूनिट को भी जांच में लगाया गया है।
पुलिस की टीम दुर्ग सहित आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं अंडरब्रिज के दोनों ओर के सभी पहुंच मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए उसके शरीर पर मौजूद विशेष चिन्हों का विवरण सार्वजनिक किया है। मृतका के बाएं हाथ पर ‘महादेव’ और ‘त्रिशूल’ का गोदना बना हुआ है, जिसके साथ 7 स्टार अंकित हैं।
पहनावा और आभूषण
इसी हाथ पर ‘महादेव’ के नीचे ‘लखन सुरेश B M आरती’ लिखा हुआ गोदना भी है। इसके अलावा बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के पीछे ‘A’ अक्षर का गोदना पाया गया है। बाईं कलाई में काला धागा बंधा हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतका की बाईं कलाई में सफेद-आसमानी रंग की तीन चूड़ियां और दाईं कलाई में एक आसमानी-सफेद चूड़ी है। दोनों पैरों के अंगूठों में लोहे के रिंग पहने हुए हैं। दाएं कान में टॉप्स मौजूद है। महिला ने फिरोजा रंग का पेटीकोट पहन रखा था।
PM रिपोर्ट का इंतजार
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि महिला का शव बोरे में बंद अवस्था में बरामद हुआ है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या, शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंका, दोनों गिरफ्तार











