राजिम ब्रेकिंग: बारात जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, मची अफरा-तफरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बारात में शामिल होने जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वाहन सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में 2 से 3 युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंजगिरी से छह युवक बोलेरो वाहन में सवार होकर राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी बारात में शामिल होने जा रहे थे। जब वाहन राजिम से करीब एक किलोमीटर दूर सोहम हॉस्पिटल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते आसपास के लोगों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में घायल 2-3 युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पुल के नीचे गिरी, गरियाबंद के 3 युवकों की मौके पर मौत, 10 घायल











