दूल्हे का खुला राज, वरमाला के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल एक शादी की खुशियां अचानक हंगामा और झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि फेरे से कुछ समय पहले दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोग दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन युवती किसी की बात न सुनी। यहां तक कि उसने परिजनों से यह तक कह दिया कि दबाव बनाने पर वह आत्महत्या कर लेगी। अंत में दूल्हा बारात वापस लेकर लौट गया।
पूरी घटना यूपी के लखनऊ क्षेत्र के चिनहट का है। जहां एक गांव में युवती की शादी थी। पुलिस के मुताबिक शादी की तैयारियां हो चुकी थी। पंडाल से लेकर वरमाला के लिए स्टेज सजकर तैयार थे। वधू पक्ष के लोग बारात की अगवानी की तैयारी में जुटे थे। जब दूल्हा द्वारचार के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने ऐन मौके पर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती की ये बात सुनकर परिजन सन्न रह गए।
कारण पूछे जाने पर युवती ने बताया कि दूल्हा दिव्यांग है जिस कारण वह शादी नहीं कर सकती। इस पर परिजन युवती को समझाने में जुट गए। काफी देर तक वर और वधू पक्ष के लोग युवती से मान मनौव्वल करते रहे। लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।
यहां तक कि परिवार वालों के बार-बार कहने पर युवती खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। उसका ये रवैया देख अंत में दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें बारात वापस लौटने की बात पता चली थी। लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
शहर के बीच में दिखी चुड़ैल, लोगों के उड़े होंश, फिर… देखिए वीडियो