शादी के दो दिन पहले दुल्हन की हत्या, तालाब में फेंककर भागा आरोपी, हल्दी रस्म के दिन मिली लाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादी होने के 2 दिन पहले दुल्हन की हत्या हो गई। मामले में पुलिस ने होने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दुर्ग जिले के ग्राम मेडेसरा में राजेश जोशी के दो बेटी और एक बेटे की शादी कार्यक्रम चल रहा था। घर पर बेटे की हल्दी रस्म चल रही थी। इसी दौरान छोटी बेटी का शव गांव के तालाब में संदिग्ध हालत में मिली थी। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़े…
जानकारी के अनुसार ग्राम मेडेसरा में राजेश जोशी के बेटे गजपाल जोशी और दो बेटी की शादी कार्यक्रम 9 जुलाई से प्रारंभ हुई थी। रात को गजपाल की हल्दी रस्म होने के बाद सभी सो गए। बुधवार सुबह तेजश्वनी जोशी (19) की लाश गांव के तालाब में ग्रामीणों ने तैरते हुए देखी। जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था।
परिजनों ने बताया कि तेजश्वनी की शादी नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बीरेभाठ निवासी हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। वहीं, उसकी बहन की शादी बान बरस में लगी है। दोनों की 12 जुलाई को बारात आनी थी, लेकिन तेजश्वनी की लाश मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं। आशंका जताई जा रही थी कि शादी से खुश नहीं होने कारण तेजश्वनी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की होगी।
आरोपी ने कबूला जुर्म
इधर पुलिस भी मामले की जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले थे। जिसके बाद पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की। तेजश्वनी का मोबाइल खंगाला गया, तो लास्ट कॉल उसके होने वाले पति हुमन जोशी का दिखाई दिया। वहीं हुमन का मोबाइल लोकेशन भी तेजश्वनी के साथ तालाब के पास ट्रेस की गई। इस अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने हुमन जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटनाक्रम की जानकारी दी।
सामाजिक दबाव के कारण कर रहे थे शादी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था, इसलिए दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। सामाजिक दबाव के कारण शादी कर रहे थे। 9 जुलाई की देर रात दोनों तालाब के किनारे मिले थे। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान तेजश्वनी तालाब की सीढ़ियों पर गिर गई और बेहोश हो गई। हुमन को लगा कि वह मर गई गई है। इसलिए डर के मारे उसने तेजश्वनी और मोबाइल को तालाब में फेंका कर भाग निकला। फिलहाल पुलिस आरोपी हुमन जोशी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU
यह खबर भी जरुर पढ़े
शादी से पहले दुल्हन की मौत, तालाब में कूदकर की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां, जानिए पूरा मामला