राजिम ब्रेकिंग: कार ने तीन बाइकों को लिया चपेट में, तीन युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर है। तीनो घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जेंजरा के रहने वाले 5 युवक तीन बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे। देर शाम करीब 7 बजे राजिम से अपने ग्राम जेंजरा लौट रहे थे। वे सुरसाबांधा के पास पहुंचे थे कि गरियाबंद की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

तीन की मौत, कार चालक समेत तीन घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को रायपुर रेफर किया गया, जहां एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नोम चंद साहू (18 वर्ष), शीतल साहू (17 वर्ष) और घनश्याम साहू (15 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं कार चालक समेत दो युवक पुरुषोत्तम कंवर और चंदूलाल कंवर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

घटना की सूचना के बाद एसडीएम विशाल महाराणा और राजिम तहसीलदार राजिम सीएचसी पहुंचे और घायलों को हाल चाल जाना। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। News Updating..

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, हर आंख हुई नम, दो परिवारों ने खोया इकलौता बेटा, एक की होने वाली थी सगाई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल