तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, 3 बच्चों समेत पति घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना सरगुजा जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर सोनगरा के पास सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की बहन की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा और तीन बच्चे घायल हैं। बताया जा रहा है कि भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता का विवाह समारोह 20 अप्रैल को अंबिकापुर में आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए सूरज गुप्ता की बहन चांदनी गुप्ता (32) अपने पति निरंजन गुप्ता (34) निवासी दुलदुला जशपुर अपने दो बच्चों के साथ अंबिकापुर आई थी।
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार
बीती रात वे अंबिकापुर से भटगांव जा रहे थे। कार निरंजन गुप्ता चला रहे थे। सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार सोनगरा के पास पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सब्बल की मदद से कार का दरवाजा खोला।
कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चांदनी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। हादसे में निरंजन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। 7 माह के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई है। अन्य बच्चों के हाथ व अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतक का परिवार सदमे में है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, चालक जिंदा जला, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस










