होम वोटिंग की सुविधा से नगर के वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से किया मतदान, मतदाताओं ने जताई खुशी

25 बुजुर्ग लोगों का हुआ मतदान संपन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) नवापारा :- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विशेष पहल करते हुए दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसी के तहत नगर में विशेष मतदान दल द्वारा ऐसे चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया कराई गई। होम वोटिंग की व्यवस्थाओं के तहत विशेष मतदान दल ने 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराया।

इसी कड़ी में अभनपुर विधानसभा क्र. 53 के तहत गोबरा नवापारा में कुल 27 मतदाताओं की पहचान की गई थी।जिसमें से दो लोगों की मृत्यु हो जाने से कुल 25 लोग शेष बचे जिनका मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। मृत लोगों का पंचनामा तैयार कर लिया गया है जिसे आयोग को सौंपा जाएगा। नगर के वार्ड क्रमांक 14 में शांति बाई जैन के निवास में मतदान दल के पीठासीन अधिकारी राकेश प्रधान, सेवक राम साहू, माइक्रो आब्जर्वर ऋषिकेश, महिला कांस्टेबल गिरिजा चंद्राकर, कैमरामैन अतुल टंडन राजस्व विभाग के अधिकारी नायब तहसीलदार वसुमित्र दीवान, अशोक जंघेल सहित संबंधित क्षेत्र के सभी हल्के के पटवारी तथा बीएलओ दुर्गा यादव ने मतदान संपन्न कराया।

होम वोटिंग की सुविधा मिलने से वृद्धजन ने घर से मतदान किया। घर में ही मतदान करने की सुविधा मिलने पर मतदाताओं ने खुशी जताई। साथ ही अन्य लोगों को अपने – अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

चांद को देख सुहागिनों ने तोड़ा व्रत : पर्व को लेकर नवविवाहिताओ में दिखा खासा उत्साह

Related Articles

Back to top button