राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को कराया मेला व मीना बाजार का भ्रमण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महानदी, पैरी और सोढुर नदियों के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला में गुरुवार को एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। राजिम विधायक रोहित साहू ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के साथ मेला एवं मीना बाजार का भ्रमण किया और उनके साथ समय बिताकर सामाजिक संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
बच्चों को कराई झलों की सवारी
विधायक श्री साहू ने सक्षम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बच्चों बच्चों की पसंद का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें विभिन्न झूलों की सवारी कराई तथा स्वयं भी उनके साथ झूले झूलकर और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे अत्यंत उत्साहित हुए तथा उनके लिए यह दिन यादगार बन गया।
इस दौरान विधायक श्री साहू ने बच्चों के साथ पूरे मेले का भ्रमण किया और एक संरक्षक की तरह उनकी सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और राजिम कुंभ की दिव्य अनुभूति का आनंद लेने का अधिकार उन्हें भी है। बच्चों के साथ समय बिताकर जो सुकून मिला है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बच्चों की हंसी और उत्साह ही मेरी असली ऊर्जा है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ मौजूद उनके शिक्षकों एवं परिजनों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए अत्यंत सुखद और प्रेरणादायी अनुभव बताया। वहीं मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस संवेदनशील पहल की प्रशंसा की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम कुंभ कल्प में विधायक रोहित साहू ने मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा











