विकास देखकर कांग्रेस परेशान, गरीबों को मिल रहा हक, कांग्रेस बौखलाई – विधायक रोहित साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : राजिम विधायक रोहित साहू का बीती रात चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विधायक की कुछ ग्रामीणों से बहस हो रही है। इस वीडियो को लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने इसे कांग्रेसियो की बौखलाहट बताई है।

नशेड़ियों को लगाई फटकार

बताया जा रहा है राजिम विधायक रोहित साहू भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी शराब के नशे में वहां पहुंचे और ग्रामीणों के सामने अभद्र भाषा में बात करने लगे। इस पर विधायक ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कहा, नशे में उल्टी सीधी बात मत करो, सादे में बात करो।

लगातार हार से कांग्रेसी बौखलाए

राजिम विधानसभा में भाजपा ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले दो चरणों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पांच में से चार निकायों में भाजपा को जीत मिली। गरियाबंद और छुरा जनपद में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। चार जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा समर्थित चुने गए। कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई। लगातार हार से कांग्रेसी बौखला गए हैं।

कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी रही है – रोहित

 

विधायक रोहित साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी रही है। गांव और गरीबों का विकास कांग्रेस को रास नहीं आ रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी होने से गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं। इससे कांग्रेस परेशान है। कांग्रेस नहीं चाहती कि गांवों का विकास हो। इसलिए बीती रात कुछ कांग्रेसी शराब के नशे में हुल्लड़ करने पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण कांग्रेसियों के बहकावे में न आएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे लोगों को गांव के विकास में बाधा नहीं बनने देंगे।

गांव का माहौल खराब करने की साजिश

विधायक साहू ने कांग्रेस पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस घबरा गई है। वे गांव में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल अपने कार्यकर्ताओं के जरिए ऐसी हरकतें करवा रहे हैं।

विकास देखकर कांग्रेस परेशान

इधर भाजपा नेताओ ने कहा कि राजिम विधानसभा में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस परेशान है। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में एक साल में करोड़ों के विकास कार्य की सौगात राजिम विधानसभा को मिली है। गांव-गांव में लाखों रुपए के विकास कार्य जारी हैं। इससे भाजपा और विधायक की लोकप्रियता बढ़ी है। इससे कांग्रेस को अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हो रहा है। कुछ कांग्रेसी अमर्यादित आचरण कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प में संत समागम का उद्घाटन : संतों की उपस्थिति से राजिम कुंभ कल्प का महत्व बढ़ा है – डॉ. सिंह

Related Articles

Back to top button