हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे कुचल गया युवक, मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बालोद जिला के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा शहर के गौशाला के पास हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बाइक से नीचे गिर गया और हाइवा के पिछले पहिया में फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डौंडी लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पहिए से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पिकअप चालक गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल