तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देशभक्ति का अनोखा संदेश

लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत कराना यात्रा का उद्देश्य - अनीता धु्रव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी:- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा आदिवासी नेत्री अनीता ध्रुव के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश भक्ति के विभिन्न तरह के गगनभेदी नारे लगाते हुए देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी के हाथों में तिरंगा लहराते हुए नजर आए। इस अवसर पर ने जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा की भारत की आज़ादी के 75 वर्ष के पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव का समापन करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान हमारे देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के 75वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसी अभियान के आजादी के 76वें महोत्सव के तहत धमतरी जिला के ग्राम सलोनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हर वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि जब हमारे आजादी के दीवाने जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब उनके हाथ में तिरंगा होता था। आज उनके बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली है। आज उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है। जिसके तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

देशभक्ति की भावना जगाना ही उद्देश्य

अनीता ध्रुव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत कराना है। तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली देशभक्तों का कहना है कि हम आजादी का 76 वां महोत्सव मना रहे हैं उसी के तहत आज अनीता धु्व जी के नेतृत्व में रैली निकाली गई है और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले सभी अमर वीर जवानों को इस रैली के माध्यम से हम वीर जवानों को श्रध्दांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच नरेश कुमार दीवान, डॉं. भरतलाल सोनकर, मंडल महामंत्री अजय यादव, भूपेन्द्र ध्रुव, छबिलाल ध्रुव, द्रोणकुमार मंडा़वी, सोमन साहू, खुबलाल निषाद, सुदामा साहू, श्रीमती माधुरी दीवान पूर्व सरपंच, पदमा बाई कंवर, रीना बाई साहू, सीता बाई दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल