मां को पिटते देख बेटे ने खोया आपा, पिता को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस को करने लगा गुमराह, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना ग्राम गातापार की है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा। मां को पिटता देख, बेटे ने मां को पिटते देख बेटा बीच-बचाव करने आया। लेकिन पिता नहीं माना। जिसके बाद बेटे ने आवेश में आकर पिता की हत्या कर दी। मामला बलौदाबाजार जिले के मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रेशम बाई कुर्रे के अनुसार 26 मई की रात करीब 9.30 बजे उनका पति कामता प्रसाद शराब पीकर घर आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो पति और जोर से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर उनके बेटे चंद्रशेखर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पिता ने रुकने के बजाय और अधिक हिंसक हो गए।

आक्रोश में आकर चंद्रशेखर ने घर में पड़े बांस के डंडे से पिता के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जब उन्हें गंभीर हालत देख जिला अस्पताल बलौदा बाजार रेफर किया जा रहा था। इसी बीच कामता की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर कुर्रे से पूछताछ किया, तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा।

बताया कि उसके पिता छत से गिर गए थे, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: फावड़ा मारकर पिता की हत्या, इस बात को लेकर हुआ विवाद, थाना पहुंचकर आरोपी ने किया सरेंडर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल