मुख्यमंत्री निवास में बिखरी हरेली तिहार की छटा, पूरे परिसर में उत्सव का माहौल, देखिए झलक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर स्थित निवास कार्यालय में धूम-धाम से हरेली तिहार मनाया गया। निवास परिसर को बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाया गया था। जहां मेले-मड़ई जैसा नजारा देखने को मिला। पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का आयोजन के साथ पूरे परिसर में उत्सव का माहौल था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री निवास में पूरी तरह से जीवंत हो उठीं। हरेली, जो कि छत्तीसगढ़ का पहला और सबसे प्रमुख त्यौहार है, इसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार और आमजन के साथ धूमधाम से मनाया।

मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में ढालते हुए, पारंपरिक सजावट और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया था। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा और गेड़ी नृत्य का भी विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर परंपरागत कृषि उपकरणों के स्टॉल उपकरणों से छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति जीवन्त हो उठी।

मुख्यमंत्री साय ने गाय और बछड़े को खिलाया लोंदी और चारा

हमन किसान मन के चिंता करथन

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरेली के त्योहार मुख्य रूप से किसान मन के त्योहार हरय, ⁠छत्तीसगढ़ धान के कटोरा कहलाथे। ⁠अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार, नरेन्द्र मोदी के सरकार हो चाहे राज्य म डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व म पंद्रह साल तक सरकार हो या हमर पाछु सात महीना से सरकार हे हमन किसान मन के चिंता करथन, किसान मन ल आगू बढ़ाय बर काम करथन। ⁠एक बार फेर ले छत्तीसगढ़वासी मन व अउ इहाँ कार्यक्रम म आय सब्बो झन ल बधई अउ सुभकामना । मयं ये अवसर म ईश्वर ले जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन के खुशहाली अउ सुख-समृद्धि के कामना करत हवं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

हरेली तिहार : छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की अमूल्य धरोहर, क्या है इन पारंपरिक वस्तुओं का उपयोग

 

Related Articles

Back to top button