युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ साल पहले किया था प्रेम विवाह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था लेकिन उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र कुमार देवांगन ग्राम अर्जुन्दा का रहने वाला था। महेन्द्र ने कुछ वर्षों पहले प्रेम विवाह किया था लेकिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होने के बाद पिछले 1 साल से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। महेंद्र अपनी पत्नी से मिलने ग्राम गुरैदा ससुराल आया था वहीं रात में उसने ससुराल के पीछे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। महेंद्र बार-बार अपनी पत्नी को घर ले जाने आता था, लेकिन वह जाने से मना कर देती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: युवक के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख लिए, वापस नहीं करने से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

Related Articles

Back to top button