कुरुद विधानसभा के इन 4 नेताओ पर गिरी गाज, पार्टी विरोधी कार्य करने का लगा आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चुनाव पूरा होने के बाद से प्रदेश में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्रदेश में बागी नेताओं के साथ-साथ पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। ऐसे मे धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते कांग्रेस पाटी ने 4 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है । यह नोटिस कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दु ने भेजा है।

आपको बता दे कि कुरूद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने तारिणी चंद्राकर को विधानसभा चुनाव 2023 मे अपना प्रत्याशी बनाया था ।कांग्रेस द्वारा जारी नोटिस मे कहा गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर और लक्ष्मीकांता साहू द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम किया है जो पार्टी के अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दु ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

अब तक ये हुए है निष्कासित

बता दें कि इसके पहले इसी तरह बालोद में कार्रवाई हुई है। PCC प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने बालोद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को निष्काषित कर दिया है। बालोद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा था। इसी के चलते PCC प्रभारी मलकीत सिंह गेंदू ने हलधर साहू को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

इसी तरह जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के खिलाफ काम करने पर पार्टी ने पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनके उपर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे सोशल मीडिया मे प्रचार करना पाया गया ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

कुरूद ब्रेकिंग: मतदान के पहले ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मतदान दल को गांव के बाहर रोका

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film