मुख्यमंत्री के समक्ष एक हजार लोगों ने थामा भाजपा का दामन, नवप्रवेशी बोले – कांग्रेस पूरी तरह से नेतृत्व विहीन और बूढ़ी हो चुकी है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष 1 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इसमें अधिकांश कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, जो भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दे कि सीएम साय शुक्रवार को ग्राम पिपरौद में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुचें थे।
सभा में सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष सतनामी समाज के 5 सौ, साहू समाज के 250 से अधिक, पटेल समाज के 250 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सीएम साय ने भाजपा का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। नवप्रवेशियों में प्रमुख रूप से तहसील साहू समाज के अध्यक्ष ब्रम्हानंद साहू, खोरबाहराज राम साहू, पटेल समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रतिराम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस व मजदूर नेता मेघनाथ साहू, नवापारा की पूर्व पालिका अध्यक्ष देहूती साहू, कांग्रेस के युवा दिग्गज नेता प्रवीण कल्ला आदि ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा।
कांग्रेस पूरी तरह से नेतृत्व विहीन हो गई है
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेता रतिराम साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पुरानी और अनुभवी पार्टी समझते थे, लेकिन आज की परिस्थिति में कांग्रेस में तजुर्बावान नेता नहीं बचे हैं। कांग्रेस के कई नेता पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कुछ लोग क्षेत्रीय पार्टी बना चुके हैं। रतिराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बूढ़ी हो चुकी है। इतनी पुरानी पार्टी आज कुछ ही राज्यों में सिमट कर रह गई है।
कांग्रेस को कुछ सीटों के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से हाथ फैलाना पड़ रहा है। कांग्रेस पूरी तरह से नेतृत्व विहीन हो गई है। आज सैकड़ो की संख्या में जो सांसद, विधायक और अन्य सर्वाेच्च पदों में रहे, ऐसे नेताओं द्वारा भी कांग्रेस छोड़ा जा रहा है। इस डूबते जहाज से किनारा कर रहे हैं। कोई इसमें सवार होने की हिम्मत नहीं कर पा रहा, जिसके चलते आज कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो गई है।
कांग्रेस स्वयं खतरे में
रतिराम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता कहते है कि लोकतंत्र खतरे में है, भारत खतरे में है, संविधान खतरे में है, जबकि देखा जाए तो कांग्रेस स्वयं खतरे में है। किसी समय में कांग्रेस पार्टी के 404 सांसद हुआ करते थे, अब दो अंको में ही सीमट कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कभी मात्र दो सांसद की स्थिति में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार चलाने में सफल रही और अब 2024 में 400 पार का नारा फलीभूत होते दिखाई दे रहा है।
PM मोदी पर देश की जनता को भरोसा है
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता को भरोसा है और समझ रहे हैं कि देश की सुरक्षा विकसित राष्ट्र देश का भविष्य मोदी जी के हाथों में हैं। देश में स्वच्छता के दिशा में जो काम किया गरीबों को पक्का मकान, गरीबों को मुफ्त अनाज, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम किया है।
इसी तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मोदी की गारंटी के तहत सभी घोषणाओं को पूर्ण करने की दिशा में काम कर रहे हैं। चाहे किसानों के धान को 21 क्विंटल खरीदने की बात हो, चाहे 3100 रुपए कीमत देने की बात हो, जिसका अंतरराशि 917 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 देने की बात हो। श्री साहू ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW
यह खबर भी जरूर पढ़े
पिपरौद में CM साय की चुनावी सभा, बोले – कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है