नवापारा ब्रेकिंग: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब बेचते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़ंकप मच गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(2) के तहत अपराद्ध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कार्रवाई करते हुए मानकी तारक पति विष्णु तारक के कब्जे से 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले तथा आरोपी काशी सोनकर पिता गोपाल सोनकर के पास से 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले जब्त की गई।

वहीं 8 फरवरी 2026 को नवापारा में की गई कार्रवाई में आरोपी तरुण साहू के कब्जे से 25.74 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 3.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा मैकडॉवेल नंबर-01 जब्त की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार द्वारा किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख एवं आबकारी आरक्षक विवेक श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, शराब के साथ एक कोचिया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button