नगर निगम की बड़ी लापरवाही: सीवर लाइन के लिए खोदे गड्ढे में तीन बच्चे गिरे, एक बच्चे की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, रविवार को रायपुर नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ नगर में गली में खोदे गए गड्ढे में एक बालक गिर गया, जिसे एक बाइक सवार ने बचा लिया।
गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
घटना के बाद गुस्साए परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह चक्का जाम कर दिया। गुलमोहर कॉलोनी के बाहर रामनगर की सड़क को पब्लिक ने जाम कर दिया है। लोगों की मांग है कि नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
जानिए क्या है मामला
दरअसल, गुलमोहर पार्क बीएसयूपी कॉलोनी की सीवर लाइन के लिए गटर बनाने नगर निगम की ओर से बड़ा गड्ढा खोदा गया है। निर्माण कार्य नहीं कराया गया था। नगर निगम द्वारा बड़ी लापरवाही दिखाते हुए गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था। पाइप लाइन लीक होने के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। इस गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए। बच्चों के डूबने की सूचना मिली तो आसपास के लोग बच्चों को बचाने पहुंचे।
खेलने के दौरान गड्ढे में गिरे बच्चे
लोगों ने बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। दिव्यांशु के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। लोग बच्चों को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दिव्यांश कुम्हार (7 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रियांश सेन (6 वर्ष) और अंश सेन (5 वर्ष) बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग करते हुए निगम के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खोदने के बाद उसे न तो किसी तरह से ढका गया और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया।
आयुक्त ने जारी किया नोटिस
हादसे के बाद लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों और पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने जोन अधिकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल गड्ढे को भरने, चारों तरफ पर्याप्त सुरक्षा फेंसिंग लगाने और लाल झंडे लगाने के निर्देश दिए हैं।
खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा बच्चा
छत्तीसगढ़ नगर में भी गली में गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इसे ढका नहीं गया है। शनिवार को मोहल्ले का ही 3 साल का बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने तुरंत बाइक रोकी और गड्ढे में कूद गया। उसने बच्चे को बाहर निकाला। इससे बच्चे की जान बच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
डूबने से बच्चे की मौत, महानदी मुख्य नहर में दोस्तों के नहाने गया था, बोरिद गांव में शोक की लहर