उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर दिखा टाइगर, ट्रैप कैमरे में कैद हुये कई जानवरों की तस्वीरें, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :– उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर सामने आई है। करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर टाइगर की मौजूदगी दर्ज हुई है। इस बार बाघ की पहली स्पष्ट तस्वीर रिजर्व के ट्रैप कैमरे में कैद हुई है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि डीएफओ वरुण जैन ने की है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले जंगल में दो भैंसों और हाल ही में एक बैल के शिकार की घटनाओं के बाद टाइगर की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा रहा था। वन विभाग ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए रिजर्व क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए थे, जिनमें यह दुर्लभ तस्वीर सामने आई।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2022 में आखिरी बार टाइगर को देखा गया था, लेकिन तब उसकी कोई तस्वीर नहीं मिल पाई थी। अब यह तस्वीर न सिर्फ वन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि टाइगर संरक्षण के प्रयासों को भी बल देती है। वन अमले ने बाघ की मूवमेंट को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। यह सफलता वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।

भारतीय बाइसन

वहीं जंगल में लगे ट्रैप कैमरे में नीलगाय और गौर (भारतीय बाइसन) का झुंड पहली बार एक साथ दिखाई दिया है। यह दुर्लभ दृश्य आज वन मंडल अधिकारी (DFO) वरुण जैन ने सोशल मीडिया पर साझा किया। डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि यह नज़ारा अभयारण्य में वन्य प्राणियों के लिए किए गए समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उनकी टीम ने इस बार भीषण गर्मी और तापमान में तेज़ बढ़ोतरी के बावजूद समय रहते वन्यजीवों के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में दिखाई दिया दुर्लभ प्रजाति का जानवर, विलुप्त होने की कगार पर है यह प्रजाति

Related Articles

Back to top button