फिंगेश्वर में टीना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, जनप्रतिनिधि सहित वार्डवासी रहे उपस्थित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नगर पंचायत फिंगेश्वर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक धर्मवीर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दीपक श्रीवास ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर कार्य स्थल पर श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 06 में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राधे साहू, श्यामाचरण निषाद, दौलत साहू, मदन निर्मलकर, हीरा प्रजापति, गिरधर ध्रुव, बिल्ला निषाद, कृष्णा निषाद, नीरा ध्रुव, सविता श्रीवास, मुकेश श्रीवास, बिरहु साहू, रामसाय चक्रधारी, दुखू तारक एवं ढेलू ध्रुव सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्ड क्रमांक 06 में लंबे समय से टीना शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि इस शेड के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।

वहीं, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दीपक श्रीवास ने कहा कि वार्डवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को शुरू कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द आम जनता को इसका लाभ मिल सके। उपस्थित वार्डवासियो ने विकास कार्य की सराहना करते हुए नगर पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

महासमुंद सांसद की पहल : देवभोग के दुर्लभ रत्न को ग्लोबल पहचान दिलाने संसद में उठाया मुद्दा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button