खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत, परिवार में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। कीचड़ से बाहर निकालने के दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नवागढ़ के रहने वाला गजानंद निषाद (30) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पहुंचा था। सुबह ट्रैक्टर से कृषि काम शुरू किया, लेकिन तभी ट्रैक्टर का पहिया कीचड़ में फंस गया। गजानंद ट्रैक्टर को कीचड़ से निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इसमें गजानंद निषाद उसके नीचे दब गया।

आसपास काम कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गजानंद को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button