नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत, हादसे की ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले के सरगोंड़ नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहली का रहने वाला मोनू धुर्वे अपने ट्रैक्टर में धान लोड कर धान खरीदी केन्द्र खोंगसारा गया था। वहां से धान खाली कर वापस लौट रहा था। तभी सरगोड़ नदी के पुल को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के दोनों किनारों पर कोई सुरक्षा रेलिंग या बैरियर नहीं था। जिससे कारण ट्रैक्टर सीधे नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
ट्रैक्टर से गिरकर ट्राली से कुचल गया युवक का सिर, मौके पर मौत, परिवार ने खोया इकलौता बेटा