तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, एक युवक की मौत, शरीर के हुए चिथडे, दूसरे की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार सुती गांव निवासी बुद्धेश्वर सिदार (35) और रूपेश सिदार मंगलवार को बाइक से अपनी बहन को छोड़ने गदगांव गए थे। वहां बहन को छोड़ने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पिलारी नहर के पास खरसिया से रायगढ़ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन का पहिया बुद्धेश्वर के ऊपर से गुजर गया, उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
वहीं रूपेश के पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर तुरंत पुलिस के जवान पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
माजदा वाहन और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, टुकड़ों में बंटे शरीर