दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को कुचला, महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपित को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे अपनी पत्नी गीता कश्यप (52 वर्ष) को लेकर मोपेड क्रमांक सीजी 12 बीयू 9771 से बेलतरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर चढ़े, बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 2454 ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड के पीछे बैठी गीता कश्यप गिरकर ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मोपेड चालक रामायण कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल 108 और डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिस आरक्षकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, आरोपी चालक गिरफ्तार, घटना का लाइव वीडियो आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button