चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 अफसरों का तबादला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राज्य सरकार ने निकाय चुनाव से ठीक पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 63 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है। आदेश अनुसार कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदल दिए गए हैं। वहीं गरियाबंद जिले में सीईओ रीता यादव को राजस्व मंडल बिलासपुर का उप सचिव बनाया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक को उपसंचालक नगरीय प्रशासन संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह धमतरी जिले के अपर कलेक्टर घासीदास मरकाम को गरियाबंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा जिले के सीईओ नूतन कुमार कंवर को बालोद अपर कलेक्टर बनाया गया है। आदेश में मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारियों को जिले में पदस्थ किया गया है। देखिए पूरी सूची

राज्य शासन ने एडिशनल एसपी अधिकारियों का भी नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है, जिसमें दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का महाप्रबंधक बनाया गया है। ASP रायपुर कृष्ण कुमार पटेल को उप परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मंत्रालय में दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में कई थानों के बदले प्रभारी, रायपुर SSP डॉ. लाल उमेंद्र ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film