गरियाबंद जिले में तहसीलदारों का ट्रांसफर: राजिम से देवभोग तक बदले तहसीलदार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची

कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले के राजस्व अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच नवीन कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत को एसडीएम गरियाबंद, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को एसडीएम छुरा, डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी को एसडीएम देवभोग का प्रभार दिया गया है।

डिप्टी कलेक्टर अवंति गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को जिला मुख्यालय कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का प्रभार दिया गया है। कलेक्टर श्री उइके ने जिले के तहसीलों में भी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों में फेरबदल किया है। तहसीलदार अजय कुमार चन्द्रवंशी को तहसीलदार देवभोग बनाया है।

मयंक अग्रवाल होंगें राजिम तहसीलदार

इसी प्रकार तहसीलदार रमेश कुमार मेहता अब तहसीलदार मैनपुर, चितेश कुमार देवांगन तहसीलदार गरियाबंद, योगेन्द्र कुमार देवांगन नायब तहसीलदार गरियाबंद, गैंदलाल साहू तहसीलदार छुरा, डोनेश्वर साहू प्रभारी नायब तहसीलदार पाण्डुका, मयंक अग्रवाल तहसीलदार राजिम एवं तारेन्द्र ठाकुर नायब तहसीलदार राजिम होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

बिग ब्रेकिंग: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, नवापारा पालिका के नए CMO होंगे, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Back to top button