विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेसियों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर नवापारा में मुक्तिधाम के पास स्थित सीवरेज प्लांट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन पर सबसे बड़ा संकट बन गया है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण अनुकूल रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती संध्या राव, राजा चावला, शाहिद रजा, पार्षद रामरतन निषाद, अजय साहू, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, टिकेश गिलहरे, दीपाली राजपूत, अहमद रिजवी, मानसिंह ध्रुव, सलीम वारसी, अनूप खरे, गोल्डी पारिख, सौरभ सोनी, अंजू निर्मलकर, अनुसुइया साहू, सीता, कविता, रूपा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है – धनेंद्र

इस अवसर पर पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण एवं वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सिर्फ पेड़ लगाने का ही संकल्प नहीं लेना चाहिए बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों की रोकथाम पर भी ध्यान देना चाहिए। सभी लोगों को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

पेड़-पौधे बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं – संध्या

नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता की दुनिया और शहरों के विस्तार के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और मानव जीवन खतरे में है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि आप सभी सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं बल्कि शुभ अवसरों पर भी पेड़ लगाएं और उनकी सुरक्षा का संकल्प लें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

विश्व पर्यावरण दिवस: गरियाबंद पुलिस ने दो हजार से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए, नागरिको से वृक्षारोपण की अपील

Related Articles

Back to top button