दो दिनों में दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या: एक बच्चे के पिता ने प्रेमिका साथ लगाई फांसी, दूसरे में नाबालिग युवती के साथ युवक का लटका मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर प्रेमी जोड़ों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जिले में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। मामला महासमुंद जिले के पिथौरा और भंवरपुर थाना क्षेत्र का है।

पिथौरा में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती

पिथौरा थाना क्षेत्र के मुराई धोवा नाला के पास एक पलसा पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक युवती की पहचान खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा निवासी लिलेश्वरी (16 वर्ष) और युवक की पहचान पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बनपचरी निवासी धनेश्वर खड़िया (22 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस दोनों ही मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इमली के पेड़ पर झूलते मिले शव

इससे पहले भंवरपुर थाना क्षेत्र के मुड़ीडीह गांव में भी एक प्रेमी जोड़े के शव तालाब किनारे इमली के पेड़ पर फांसी से लटके मिले थे। युवक की पहचान सूरज सेन (28) के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसका एक तीन साल का बेटा भी है। युवती (21) कॉलेज छात्रा थी। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब चार महीने पहले हुई थी।

परिजनों के विरोध के चलते दोनों 25 मार्च को घर से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। 29 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे। युवक ने गमछे और युवती ने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया था। घटना के बाद युवती के पिता ने अपनी ही बेटी का शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि “वह मेरे लिए उसी दिन मर गई थी, जब वह घर से चली गई थी।” इसके बाद पुलिस ने युवती का अंतिम संस्कार कराया। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही फंदे से लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button