सड़क हादसे में दो की मौत, 5 साल का बच्चा घायल अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- महासमुंद जिले के पटेवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 साल के बच्चे घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायल बच्चे को इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पटेवा थाना क्षेत्र के बोर्रा मोड़ के पास रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला-पुरुष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। वहीं एक 5 वर्षीय बालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज पटेवा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि क्रमांक सीजी 06 जीएम 3525 में सवार महिला की उम्र करीब 30 और पुरुष की उम्र 35 वर्ष की होगी। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों पटेवा से तुमगांव की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW
यह खबर भी जरूर पढ़े
कुरूद ब्रेकिंग: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत