नवापारा ब्रेकिंग: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह युवक का शव फंदे से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नवापारा के वार्ड क्रमांक 10 निवासी भुनेश्वर ध्रुव ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भुनेश्वर का शव शिव मंदिर के पास फंदे से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना वार्ड के पार्षद को दी। इसके बाद थाने को सूचना दी गई। सूचना के बाद सुबह करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नवापारा सीएचसी भेज दिया।

बताया गया कि दुर्घटना में घायल होने के बाद भुनेश्वर ध्रुव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका है कि शारीरिक परेशानी के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बताया गया कि मृतक नगर के शीतला मंदिर में सेवा कार्य करता था। वह बीती रात बिना खाना खाए घर से निकल गया था। मृतक की शादी भी नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों का बयान ले रही है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: मंदिर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल