केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट भाजपा विधायक रोहित साहू ने की केंद्र सरकार के बजट की सराहना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट का राजिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रोहित साहू ने सराहना करते हुए स्वागत किया है। विधायक साहू ने इस बजट को लोक कल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

विधायक रोहित साहू ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर किसानों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए की गई घोषणाएं हमारे क्षेत्र जैसे कृषि प्रधान इलाकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक और उच्च पैदावार वाले बीजों से जोड़ने का निर्णय सराहनीय है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। विधायक ने युवाओं के लिए कौशल विकास और नए स्टार्टअप्स को मिलने वाले प्रोत्साहन को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और पुख्ता करेगा।

युवाओं को नए अवसर प्रदान करने के लिए किए गए बजटीय प्रावधानों से स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे और बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा। टैक्स स्लैब में किए गए सुधारों और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे, हाईवे और हवाई कनेक्टिविटी के लिए आवंटित भारी भरकम बजट से देश की रफ़्तार बढ़ेगी। महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान।सीमा शुल्क एकीकृत प्रणाली जैसे तकनीकी सुधारों से व्यापार में सुगमता आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। विधायक साहू ने इस दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

चौबेबांधा से सिंधौरी तक बनेगी चौड़ी सड़क, विधायक रोहित साहू की पहल पर 4.65 करोड़ स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button