शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम दर्रीकापा निवासी परसराम पोर्ते पिता झुनूराम (50 वर्ष) और भरत सिंह ध्रुव पिता शिव सिंह (45 वर्ष) प्लेटिना बाइक क्रमांक सीजी 10 बीई 7701 पर सवार होकर ग्राम चोरभट्ठी से शादी का कार्ड बांटकर अपने गांव दर्रीकापा लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे, जैसे ही वे ग्राम नेवरा के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठे परसराम पोर्ते सड़क पर गिर पड़े और वाहन के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे भरत सिंह ध्रुव इस हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में तेज रफ्तार पिकअप का कहर: मां के सामने बेटी की मौत, तीन महिलाएं घायल, शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button