शादीशुदा महिला से दुष्कर्म कर निजी पलों का बनाया वीडियो, फिर सोशल मीडिया में किया वायरल, आरोपी वकील गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- एक वकील ने महिला को शादी का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने इन सब का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वकील को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में पीड़िता की जान-पहचान वकील रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर बिहार से हुई। इसके बाद दोनों लगातार फोन पर बातचीत करने लगे। वकील ने पीड़िता से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला से अलग-अलग जगहों पर कई बार रेप करता रहा है। शारीरिक संबंध बनाते समय वकील अश्लील वीडियो भी बना लेता था। पीड़िता के पूछने पर वह कहता था कि यादगार के तौर पर बना रहा है।

आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वकील द्वारा उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। आरोपी वकील ने शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो बना लिया, जिसे परिजनों को भेजने के अलावा सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। जिसके बाद 23 मार्च को सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस आईपीसी की धारा 376(2)(ढ), 509(ख) व आईटी एक्ट की धारा 67, 67(क) के तहत केस दर्ज कर आरोपी रितिक रोशन को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

अंधेरे का फायदा उठाकर युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button