विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को, 2 डिप्टी सीएम के साथ इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री?

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नये सीएम होंगे। सीएम का ऐलान होने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री साय के साथ, दो डिप्टी सीएम अरुण साव , विजय शर्मा और 10 मंत्री, पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते है।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के सीएम और अन्य नेताओ के शामिल होने की संभावना हैं।

बता दें कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए साय का नाम आने के बाद साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

विष्णुदेव साय के कैबिनेट में नए और पुराने नेताओं को जगह दी जा सकती है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि महिला मंत्रियों की संख्या 1 से ज्यादा हो सकती है। जानिए साय कैबिनेट की संभावित सूची...

संभागवार मंत्रिमंडल की संभावित सूची

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा

सरगुजा

बिलासपुर 

रायपुर 

दुर्ग 

बस्तर

रेणुका सिंह अरूण साव बृजमोहन अग्रवाल विजय शर्मा विक्रम उसेंडी
रामविचार नेताम ओपी चौधरी राजेश मूणत दयालदास बघेल लता उसेंडी
अमर अग्रवाल अजय चंद्राकर

इन वरिष्ठ विधायकों का नाम भी मंत्रिमंडल के लिया जा सकता है

गोमती साय पुन्नुलाल मोहले गुरु खुशवंत केदार कश्यप
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित

Related Articles

Back to top button