ABVP अभनपुर के द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान, कहा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में दे महत्वपूर्ण योगदान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ मे कल 17 नवंबर को होने वाले द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के अपील के साथ ABVP अभनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा हर-घर रंगोली बना कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदान की समुचित व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए लोगों से मतदान करने की अपील की गई। लोगों को बिना डर, भय एवं दबाव के निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
ABVP के नगर मंत्री भावेश नवरंगे ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान किसी भी लोकतान्त्रिक देश की पहचान होती है। हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारा एक एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है, उदाहरणार्थ राजस्थान के 2008 विधानसभा चुनाव में सी.पी.जोशी सिर्फ एक वोट से हार गए थे जो सीएम पद के मजबूत दावेदार थे। इसलिए हम सभी को शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेकर इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अंजली जांगडे, कंचन साहु, प्रिया चक्रधारी, अंजली बंजारे, शक्ति कंवर, हिमांशु दिवान आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq
और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-
मतदान कल : नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र से करे मतदान