पत्नी ने दांत से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को काट लिया। पति ने दो दिन तक घर पर ही अपना इलाज कराया और जब दर्द बढ़ गया, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पति को सात-आठ टांके लगे हैं। घटना रायगढ़ जिले के लैलुंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति बनेकेला का निवासी है। वह पेशे से राजमिस्त्री है और अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी पत्नी और साली के बीच किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। नशे में धुत पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर उसके प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को काट लिया। दो दिन तक उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया और घर पर ही अपना इलाज करने की कोशिश की।

दर्द बढ़ने पर परिजन उसे लैलुंगा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उसके गुप्तांगों में गंभीर चोटों के कारण आठ टांके लगाने पड़े। इस मामले में पीड़ित पति ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस को गुमराह करने प्राइवेट पार्ट में घुसाया चम्मच, नाबालिग प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button