रात में इस बात को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में पति ने टंगिया से किया ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सनकी पति ने टंगिया से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति अपने पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र का है।

टंगिया से किया ताबड़तोड़ हमला

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारका अपनी पत्नी सावित्री यादव के साथ पिछले एक साल से बागनदी में देव सिंह पडौती के मकान पर किराये में रह रहा था। द्वारका अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच आए दिन विवाद होने से पड़ोसी अपने-अपने घर चले गए। विवाद बढ़ा तो गुस्से में आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। द्वारका ने घर में रखे टंगिया से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

खून से लथपथ सावित्री बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले युवक ने द्वारका के घर का दरवाजा खुला पाया तो उसने करीब जाकर देखा। तब सावित्री खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारका यादव छुरिया ब्लाक के ग्राम गेरूघाट का मूल निवासी है। पिछले एक साल से वह बागनदी में किराये के मकान में रह रहा था। उसे विधिवत गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: युवक की हत्या कर तालाब में फेंकी लाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में सुलझी हत्या की गुत्थी

Related Articles

Back to top button