चरित्र शंका में पति बना हैवान, धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर की हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चरित्र शंका के चलते एक पति ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद अपने भाई के घर पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली की है।

हत्या कर भाई के घर पहुंचा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटली निवासी जूलियस तिर्की (45) ने तपकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 मार्च की रात करीब 2.30 बजे उसका बड़ा भाई जेरोम तिर्की (56) उसके घर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) की हत्या कर दी है। यह सुनकर जूलियस तिर्की अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरोपी के घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर धारदार हथियार से वार का गहरा घाव था और आसपास खून फैला हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जेरोम तिर्की को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

इसी विवाद के दौरान उसने घर में रखे लोहे के धारदार हथियार ‘दौली’ से पत्नी के गले पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी जेरोम तिर्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

चरित्र शंका में पत्नी की निर्मम हत्या, बकरा काटने वाले हथियार से काट दिया गला, थाने पहुंचकर पति ने किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button